फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 खूंखार आतंकियों में हुर्रियत के चेयरमैन सेहराई का बेटा भी, रडार पर है एमबीए पास आतंकी जुनैद

Fri, 15 May 2020 11:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी जुनैद सहराई - फोटो : सोशल मीडिया
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने खूंखार 10 आतंकियों की एक सूची जारी की है, जो अगला निशाना हैं। इस सूची में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश ए मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की दस आतंकियों की सूची - फोटो : सोशल मीडिया
मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में टॉप-3 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। इनमें सबसे ऊपर पिछले सप्ताह नायकू के खात्मे के बाद हिजबुल की कमान संभालने वाला डॉ. सैफुल्ला मीर उर्फ गाजी हैदर है। मीर 8 अक्टूबर 2014 को हिजबुल में शामिल हुआ था। उसे नायकू ने संगठन में शामिल करवाया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की दस आतंकियों की सूची - फोटो : सोशल मीडिया
इस सूची में दूसरे नंबर पर हिजबुल का मोहम्मद अशरफ खान उर्फ अशरफ मौलवी है जो सितंबर 2016 में संगठन में शामिल हुआ था। तीसरे नंबर पर 29 वर्षीय जुनैद सहराई है जो कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2018 में हिजबुल में शामिल हुआ था।
 

4 of 5
आतंकी जुनैद सहराई - फोटो : सोशल मीडिया
सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा है जुनैद। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था। इस खबर ने पूरे कश्मीर में सनसनी मचा कर रख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकी जुनैद, हिज्ब का नया सरगना - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के कुछ दिन बाद ही जुनैद सहराई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह बंदूक लिए दिखाई दिया। तस्वीर में जुनैद का नाम, पिता का नाम, कोड़ नेम और पता भी दिया गया। उसे अमार का कोड दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें