फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को धमकी: घर में तीन सदस्य और आतंकियों ने भेजी तीन गोलियां, इस तरफ इशारा कर रही साजिश

Wed, 28 Apr 2021 11:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के कारोबारी पगयाल ग्रुप के एमडी अतुल पगयाल को आतंकी संगठन टीआरएफ की धमकी मामले में पैकेट देने वाला ड्राइवर अहम राज उगल सकता है। अतुल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को ड्राइवर का नंबर सौंपा है, लेकिन अब तक वह गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यदि कार्रवाई में देर होती है तो ड्राइवर मोबाइल बंद कर कहीं लापता हो सकता है। ऐसे में इस धमकी भरे पत्र का राज नहीं खुल पाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि अतुल के घर में तीन सदस्य ही हैं। तीन गोलियां भेजना इस बात की ओर इशारा करती है कि धमकी देने वालों को परिवार के सदस्यों की संख्या का पता है। अतुल का कहना है कि जम्मू-कश्मीर सरकार और पुलिस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि कश्मीर में निवेश करने के सरकारी प्रयास को झटका न लगे। इन दिनों अतुल श्रीनगर में कुछ कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे थे। इसके तहत ऑनलाइन विज्ञापन भी जारी किया था। उनका मानना है कि पूरी रेकी करने के बाद यह पैकेट उन्हें भेजा गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पैकेट पर पाकिस्तान के सियालकोट कीवॉच एंड टॉयज गिफ्ट शॉप का कंप्यूटर से निकाला गया स्टिकर चस्पा है। इस पर दुकान का पूरा पता प्लाट नंबर 671, अलमा इकबाल रोड सदर बाजार दर्ज है। फोन नंबर भी दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यदि पैकेट श्रीनगर से भेजा गया है तो उस पर पाकिस्तान की दुकान का पता व फोन नंबर और डॉन अखबार में गोलियां लपेटकर भेजने का आशय क्या है।


 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
बता दें कि कारोबारी को आतंकी संगठन से धमकी मिली है। एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। श्रीनगर से भेजे गए पार्सल को एक टैक्सी ड्राइवर ने उन तक पहुंचाया। इसमें अत्याधुनिक राइफल की तीन गोलियां भी थीं, जो पाकिस्तान से छपने वाले डॉन अखबार में लपेटकर रखी गई थीं। पैकेट पर सियालकोट की एक गिफ्ट आइटम की दुकान की स्लिप चिपकी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
धमकी मिलने के बाद पगयाल ग्रुप के एमडी अतुल पगयाल ने बताया कि बीते शनिवार को श्रीनगर से उन्हें एक पैकेट मिला। एक टैक्सी ड्राइवर यह पैकेट लाया था। ड्राइवर के फोन करने पर कंपनी के मुलाजिम ने जाकर वह पैकेट हासिल किया था। सैनिटाइज करने के बाद पैकेट खोला तो उसमें तीन पेज का उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र था। बीच में डॉन समाचार पत्र में लपेटकर रखी गई तीन गोलियां भी थीं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें