फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद गायब हुआ था एमबीए पास आतंकी जुनैद, उस दिन कश्मीर में मची थी खलबली

Tue, 19 May 2020 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नवाकदल मुठभेड़ में जुनैद सहराई मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में अपने साथी आतंकी तारिक अहमद शेख के साथ मारा गया जुनैद सहराई हिज्बुल मुजाहिदीन डिवीजनल कमांडर था। वह मध्य कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता था। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। बेगपोरा(ऑपरेशन जैकबूट) में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू, डोडा में ताहिर मोहम्मद भट और अब जुनैद के खात्मे के साथ ही हिज्ब की कमर भी टूट चुकी है। कश्मीर में हिजबुल अब सफाए की कगार पर पहुंच गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया जुनैद सहराई सैयद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद उसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था। इस खबर से कश्मीर में खलबली मच गई थी। जुनैद ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की थी। यह काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

4 of 5
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : भारतीय सेना
इससे पहले 16 मई को दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। इस ऑपरेशन को चकुरा नाम दिया गया था। जहां आतंकी ठिकाने से आईईडी बनाने की सामग्री समेत कई हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिजबुल कमांडर ताहिर मोहम्मद भट - फोटो : भारतीय सेना
वहीं डोडा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर धड़ा पोस्ता इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर ताहिर मोहम्मद भट को मुठभेड़ में मार गिराया था। ताहिर 2019 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। ताहिर का हाथ किश्तवाड़ में संघ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या में भी था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें