फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्के में आतंकी: श्रीनगर को दहलाने वाले तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 01 Apr 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नौगाम आतंकी हमला - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की पहचान कर ली गई है। जिन्होंंने हमले को अंजाम देने से पहले बड़ी साजिश रची थी। तीन आतंकियों में से एक आतंकी बुर्का पहनकर भाजपा नेता के घर में घुसा था। इसके बाद दूसरे आतंकी ने अंधाधुंध गोलीबारी की। वहीं तीसरा आतंकी शहीद जवान का हथियार लेकर फरार हो गया। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नौगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। तीनों श्रीनगर के रहने वाले हैं, जोकि लश्कर से जुड़े हुए हैं। आतंकियों के खात्मे के लिए अभियानों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
नौगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
बता दें श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गुरुवार को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में पुलिस कांस्टेबल रमीज राजा घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अनवर खान बारामुला के जिला महासचिव हैं। साथ ही उन्हें कुपवाड़ा का प्रभारी भी बनाया गया है। 

4 of 5
नौगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर को आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों ने सोपोर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इसमें एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें