फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: आतंकियों ने फिर कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों को बनाया निशाना

Mon, 23 May 2016 01:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
terrorist attack - फोटो : ANI
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बना कर किए गए हमले में तीन पुलिस कर्मी शहीद हो गए। ये दोनों हमले श्रीनगर के जदिबल और टेंपोरा इलाके में हुए।
विज्ञापन

2 of 7
terrorist attack - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक पहला हमला जदिबल में हुआ। हमले में एक एएसआई और एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य सिपाही जख्‍मी हो गए। हमले के बाद वहां अफरातफरी फैल गई। 
विज्ञापन

3 of 7
terrorist attack - फोटो : ANI
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके को घेरे में ले लिया गया है और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। फिलहाल आतंकियों की तलाश जारी है।

4 of 7
terrorist attack - फोटो : ANI
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस कर्मियों पर पिस्टल से फायर किया। वहीं घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

5 of 7
ani - फोटो : ANI
दूसरा हमला श्रीनगर के टेंपोरा इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बना कर किया गया। जिसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
ani - फोटो : ANI
सुरक्षा बलों ने दोनों ही ‌इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ANI - फोटो : ANI
गौरतलब है कि श्रीनगर में दरबार मूव होने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल रहे थे कि आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें