जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार सुबह आतंकियों ने मिनी सचिवालय के पास फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
poonch
- फोटो : ANI
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सात बजे दो से तीन आतंकी मिनी सचिवालय की नई निर्माणधीन इमारत के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
poonch
- फोटो : ANI
इस पर आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसान शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।
4 of 8
poonch
- फोटो : ANI
हमले के बाद आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे और वहां से फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
poonch
- फोटो : ANI
सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशन आपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने निर्माणाधीन इमारत की घेराबंदी कर ली है।
विज्ञापन
6 of 8
poonch
- फोटो : ANI
सेना के जवान अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
poonch
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर किया था। इस दौरान सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी हाल ही में घुसपैठ करके पुंछ में दाखिल हुए होंगे।
खुफिया इनपुट की माने तो एलओसी की लाचिंग पैड पर इन दिनों घुसपैठ के लिए आतंकियों ने डेरा जमाया हुआ है। आने वाले दिनों में आतंकी घुसपैठ के प्रयास कर सकते हैं और पाकिस्तानी सेना इनकी मदद के लिए गोलाबारी कर सकती है।