श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंपोर में शनिवार शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाते हुए हमला किया, इस हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में जांबाजों ने दो आतंकी को ढेर कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आतंकियों की तलाश जारी
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की छह बसों का काफिला जवानों को लेकर जा रहा था, इसी दौरान पंपोर इलाके में घात लगा कर आतंकियों ने हमला किया।
विज्ञापन
3 of 5
घायल जवान
- फोटो : Amar Ujala
हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए जबकि करीब 20 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों का इलाज बेस अस्पताल में जारी है।
4 of 5
pampore
- फोटो : Amar Ujala
वहीं जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं आतंकी घेरा तोड़ कर फरार न हो जाए इसके लिए सु्रक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी बुलाया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले भी लश्कर के आतंकी कश्मीर घाटी में कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बना चुके हैं।