नगरोटा आतंकी हमला
- फोटो : संजय कुमार
उधर, मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकन कोल्ट एम-4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाइयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां इस हमले से जुड़े हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आतंकी कहां से ट्रक पर सवार हुए। वहीं इस हमले के बाद जम्मू संभाग में पुलिस अलर्ट पर है।