फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों की हत्या की, तस्वीरें

Sun, 05 Jun 2016 12:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
terrorist attack - फोटो : Amar Ujala
अनंतनाग के बस स्टैंड पर आतंकियों ने शनिवार सुबह रियासत पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल की गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, पर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
anantnag - फोटो : Amar Ujala
हमले में शहीद हुए एएसआई की पहचान बशीर अहमद और कांस्टेबल की पहचान रियाज अहमद बताई गई है। बीते 24 घंटों से भी कम समय में आतंकियों द्वारा जिला अनंतनाग में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा हमला है। 
विज्ञापन

3 of 5
anantnag - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले शुक्रवार शाम को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें बीएसएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे जबकि आठ घायल हैं। 

4 of 5
anantnag - फोटो : Amar Ujala
उल्लेखनीय है कि अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में 22 जून को उपचुनाव होना है। यहां से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anantnag - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार शाम को साढ़े चार बजे बिजबिहाड़ा और शनिवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अनंतनाग बस स्टैंड पर हुए इस हमले के बाद जिले भर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आतंकियों की धरपकड़ के लिए हमले के तुरंत बाद ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया था, पर समाचार लिखो जाने तक कोई भी आतंकी हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें