रियासत में न्यूनतम माइनस 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। कारगिल में भी माइनस 5.6 डिग्री पारे से जनजीवन प्रभावित है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन घाटी में रात के तापमान में गिरावट भी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जानें जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में कैसे पड़ रही है कड़ाके की ठंड,तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
LEH Laddakh
- फोटो : File Photo
घाटी और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में रात्रि के पारा शून्य से नीचे चले जाने से नालो सहित अन्य जलस्थलों पर पानी जमने लगा है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
कश्मीर घाटी में सर्दी से बदला मौसम
- फोटो : File Photo
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बीती रात के न्यूनतम पारे में सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 of 7
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
पहलगाम में माइनस 4.6 तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 7
tempreture
- फोटो : Demo Pic.
वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 3.0 तापमान से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
gulmarg
- फोटो : File Photo
धरती की जन्नत कहे जाने वाले गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।