भूख हड़ताल पर बैठे अस्थायी शिक्षकों में भाजपा के प्रति रोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रेस क्लब के बाहर शिक्षकों ने स्पीकर कविंद्र गुप्ता का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया। स्पीकर की गाड़ी के आगे महिला और पुरुष शिक्षक लेट गए। (सभी फोटो: संजय गुप्ता)
विज्ञापन
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
2 of 7
हालात यहां तक बन गए कि पुलिस को बल प्रयोग करके शिक्षकों को हटाना पड़ा। छह शिक्षकों को हिरासत में भी लिया गया। अस्थाई शिक्षकों का कहना था कि पुलिस के बल पर उनके आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
3 of 7
शिक्षकों ने भूख हड़ताल को 41वें दिन जारी रखते हुए सुबह से ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। दोपहर करीब एक बजे अचानक ही पुलिस के अधिकारी महिला पुलिस के साथ प्रेस क्लब के बाहर पहुंचे और शिक्षकों को हटने को कहने लगे, लेकिन शिक्षक नहीं माने।
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
4 of 7
प्रेस क्लब को पूरी तरह से पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। दोपहर करीब तीन बजे स्पीकर कविंद्र गुप्ता प्रेस क्लब पहुंचे। जब शिक्षकों को इसका पता चला तो सभी ने कविंद्र गुप्ता के वाहन का घेराव कर दिया। कई महिला शिक्षक तो वाहन के आगे लेट गईं।
विज्ञापन
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
5 of 7
हालात बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग करके शिक्षकों को वाहन के आगे से हटाया। कविंद्र गुप्ता ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से उनकी मांग को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
6 of 7
अस्थायी शिक्षकों ने अपने प्रदर्शन के दौरान जमकर राज्य सरकार और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। शिक्षकों ने बताया कि इस सरकार ने पूरी तरह से युवाओं को धोखा दिया है। पहले तो रोजगार देने के रंगीन सपने दिखाए, लेकिन सत्ता में आते ही मिला रोजगार भी छीन लिया है।
स्पीकर की गाड़ी के आगे लेट गए टीचर्स, देखिए तस्वीरें
7 of 7
जब भूख हड़ताल की शुरुआत की तो पहले ही दिन उन पर लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने बताया कि 24 तक मांग पूरी नहीं हुई तो शिक्षक श्रीनगर और दिल्ली में पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।