फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

विज्ञापन
1 of 7
राजभवन का घेराव करने जा रहे मुलाजिमों पर बुधवार को पुलिस ने लाठियां भांजीं। कई कर्मचारी घायल हुए। पुलिस की एक बस में दर्जनों प्रदर्शनकारी कर्मियों को हिरासत में लेकर पक्का डंगा थाने ले जाया गया, जहां तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

2 of 7
स्थायी नीति बनाने की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों को पुलिस ने पहले ही रोक दिया। कंटीले तार बिछाए गए। भारी पुलिस बल के बीच महिला पुलिस को भी बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे चला यह घटनाक्रम राज्यपाल एनएन वोहरा को ज्ञापन पहुंचाने के बाद ही शांत हुआ।
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

3 of 7
कर्मियों ने राज्यपाल को एक मार्च तक का अल्टीमेटम देते हुए जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। राजभवन के बाहर मुख्य चौक पर बुधवार दोपहर 12 बजे सैकड़ों कर्मचारी इकट्ठे हुए।

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

4 of 7
इस बीच पुलिस ने उन्हें थोड़ा नीचे जाकर इकट्ठे होने को कहा। तब तक सब ठीक था। सभी कर्मचारी नीचे की तरफ आ गए। तभी अचानक पुलिस की नफरी ने राजभवन के बाहर कई जगह कंटीले तार बिछाकर आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

5 of 7
इससे कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। कर्मियों ने जैसे ही राजभवन की ओर बढ़ना शुरू किया, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस भगदड़ में करीब पंद्रह कर्मियों को हलकी चोटें आईं।
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

6 of 7
कुछ कर्मचारी वहीं लेट गए, जिसके बाद उन्हें पानी पिलाकर उठाया गया। कर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए आसपास क्षेत्रों से भी पुलिस को बुलाया गया। इस बीच पुलिस की एक बस में दर्जनों कर्मियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: राजभवन का घेराव करने जा रहे कर्मियों पर बरसीं लाठियां

7 of 7
कर्मचारी वर्ष 1994 के बाद से कार्यरत सभी डेली रेटिड वर्कर्स/कैजुअल लेबरर/नीड बेस्ड/आईटीआई ट्रेंड/एचडीएफ/सीजनल/लैंड डोनेटिड, सीपी वर्कर सहित अन्य अस्थायी कर्मियों के लिए पुख्ता स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे थे। संभागीय प्रधान जम्मू सतीश शर्मा और संभागीय प्रधान कश्मीर सज्जाद अहमद परे ने कहा कि कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में विभिन्न जिलों के विभागीय कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें