फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे, 12 और 13 जनवरी को भारी बारिश -बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 10 Jan 2020 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12-13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने से राहत मिली। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में दिन के साथ रात का तापमान में अभी सामान्य से गिरावट जारी है।
विज्ञापन

3 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में गुरुवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। मौसम खुलने से चहल पहल रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 15.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

4 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में माइनस 4.0 और बटोत में माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

5 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में पिछले कई दिन से दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। आगामी दिनों में मौसम के फिर बिगड़ने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में भारी बारिश का दौर थमने के बाद गुरुवार को जिले में सर्दी ने फिर जोर पकड़ लिया है। सुबह कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच जहां स्कूली बच्चे सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को निकले तो वहीं दोपहर होते तक मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
सुबह 11 बजे के बाद अच्छी धूप खिलने से राहत मिली है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद भी दुश्वारियां जारी हैं। लोग जहां घरों की छत से बर्फ हटाने के काम में जुटे रहे। बनी-बसोहली मार्ग लगातार चौथे दिन भी बंद रहा है। ग्रेफ की ओर से जगह जगह गिरी पस्सियों को हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
बनी सब डिवीजन के अधिकांश इलाकों में बिजली बहाली का काम भी काफी तेजी से किया जा रहा है। कई इलाके गत सोमवार से ही अंधेरे में हैं। सड़क यातायात अवरुद्ध रहने से भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें