फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर की मार बरकरार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे चौथे दिन भी बंद, तापमान में लगातार गिरावट

Mon, 23 Dec 2019 12:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
jammu-srinagar highway jam - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रामबन और पंथेयाल में ताजा भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात लगातार चौथे दिन बाधित रहा। हजारों वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या ट्रकों की है। इस बीच जम्मू में पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई है और सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
jammu srinagar highway closed - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर प्रदेश में शीतलहर और मैदानी इलाकों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.0 के मुकाबले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर के लगभग हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
traffic jam on jammu srinagar highway - फोटो : अमर उजाला
लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.6 और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 

4 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
यातायात विभाग के अनुसार रविवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मलबा हटाने का काम चल रहा है। हाईवे खुलने पर पहले हाइवे पर खड़े वाहनों को निकाला जाएगा और इसके पश्चात ही अन्य वाहनों को जम्मू से श्रीनगर व श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
आज मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में कोहरा और सूखी ठंड के बढ़ने के आसार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें