फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers' Day 2020: कोरोना काल में इन गुरुओं ने पेश की मिसाल, पढ़िए 'वारियर बने विद्वानों' की कहानी

Sat, 05 Sep 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। राधाकृष्णन की याद में भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष शिक्षक दिवस बीते वर्षों की अपेक्षा काफी खास हो गया है। इसकी वजह है कि कोरोना काल में शिक्षक वारियर्स के तौर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए सामुदायिक कक्षाएं भी चला रहे हैं। अगली स्लाइड में जम्मू-कश्मीर के कुछ ऐसे ही शिक्षकों के बारे में जानिए, इसके साथ ही देखिए अद्भुत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का कंडी इलाका चंदूसा कोरोना महामारी के दौरान एक ऐसे गांव के तौर पर उभरकर सामने आया जहां करीब 112 अध्यापकों ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कम्युनिटी क्लास का बीड़ा उठाया है। इस मिशन की शुरुआत करने वाले उमर रशीद भट के अनुसार शुरू में कुछ ही अध्यापक थे। लेकिन देखते ही देखते ये टीम बड़ी होती गई और आज उन्हें खुशी होती है कि वह बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर चंदूसा पछाड़ के रहने वाले अध्यापक उमर रशीद भट (30) ने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरू होने के बाद जब सरकार ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने का फैसला लिया तो उन्होंने भी अपने इलाके के बच्चों की मदद करने की ठानी।

4 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
उमर ने कहा कि उनके इलाके में मोबाइल नेटवर्क की काफी दिक्कत रहती है। साथ ही उनके द्वारा किए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि इलाके में करीब 30 प्रतिशत ही ऐसे लोग हैं जिनके पास स्मार्ट फोन था। इसलिए उन्होंने सीईओ और जिले के डीसी से अनुमति लेने के बाद इलाके में कम्युनिटी क्लास की शुरुआत की गई।

 
विज्ञापन

5 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
उमर ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर कम्युनिटी क्लास शुरू की। शुरू में केवल 12 ही अध्यापक उनके साथ जुड़े। उन्होंने अपने मोहल्लों में इस मिशन की शुरुआत की। लेकिन मई के महीने के अंत तक उनके साथ करीब 112 अध्यापक जुड़ गए। चंदूसा इलाके के इन शिक्षकों ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे पूरा कश्मीर संभाग सराह रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
कोरोना काल में शिक्षक भी वारियर्स के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कई महीनों से स्कूल-कॉलेज बंद हैं लेकिन शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पाठ्यक्रम पूरा करा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों की हर दिक्कत का समाधान कर रहे हैं।  
विज्ञापन

7 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
यही नहीं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी ऑनलाइन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। टीवी और रेडियो के जरिये भी पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है। स्कूलों के यूनिट टेस्ट व कॉलेजों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन हो रही हैं। छात्रों को होमवर्क व वर्कशीट सब ऑनलाइन भेजा जा रहा है।

8 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
कई शिक्षक तो बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं तक चला रहे हैं। इन्हें सामुदायिक कक्षाओं का नाम दिया गया है। कई कक्षाएं खुले मैदान में लग रही हैं। इनमें मास्क की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, पुंछ जिले के दूरदराज और कम संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में ऐसी कक्षाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

9 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
इस साल कोरोना महामारी के चलते शिक्षक दिवस पर बड़े स्तर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। विभाग द्वारा शिक्षकों को ई-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।  
विज्ञापन

10 of 10
Teachers Day 2020 - फोटो : बासित जरगर
इस सिलसिले में निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग अनुराधा गुप्ता ने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तर पर बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने कई विभाग के लिए और विद्यार्थियों के हित के लिए कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किया है। इसी के चलते ऑनलाइन स्तर पर ई-सर्टिफिकेट देकर ज्यादातर शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें