फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

Sat, 05 Sep 2020 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों ने मासूम समेत दो परिवार के 12 लोगों को बंधक बना लिया था। इन्हें मुक्त कराकर सुरक्षाबलों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन में सेना के एक मेजर व दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
बारामुला जिले के पट्टन इलाके के यदिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर गुरुवार देर रात सेना, सीआरपीएफ और एसओजी क्रीरी, पट्टन और बारामुला ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
एक सैन्य अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ शुरू होने से पूर्व आतंकियों को समर्पण का मौका दिया गया था। लेकिन उन्होंने समर्पण करने के बजाय दो परिवार के 12 लोगों को बंधक बना लिया। इसमें एक मासूम भी शामिल था। सभी को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

4 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जिनकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से दो ओल्ड बारामुला एरिया के शफाकत अहमद व हनान बिलाल सोफी थे।
विज्ञापन

5 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल लेने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दफना दिया जाएगा। यदि कोई मारे गए आतंकियों के शवों के लिए दावा करता है तो वह पहचान बताकर दफनाए जाने के दौरान शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
बारामुला मुठभेड़ के कुछ घंटे बाद दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई। जिले के बभारा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है, ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ेंः उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Baramulla Encounter - फोटो : साकिब नबी
घाटी में इस साल अब तक 163 आतंकी मार गिराए गए हैं। आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कई टॉप कमांडरों का भी सेना ने काम तमाम कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें