टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। जैसे ही सोमवार को हड़ताल खुलने का संदेश मिला, लोग अपने वाहनों में तेल भरवाने के लिए घरों से निकल पड़े।
विज्ञापन
2 of 7
strik
- फोटो : Amar Ujala
दो पहिया और चार पहिया वाहनों की तेल की टंकी सूख जाने से लोगों के कई काम अटक गए थे। हड़ताल खुलने से पहले लोग फोन पर अपने दोस्तों से कौन सा पेट्रोल पंप खुला है, यह पूछते रहे।
विज्ञापन
3 of 7
strik
- फोटो : Amar Ujala
अधिकतर लोगों ने तेल भरवाने के लिए शहर के बाहरी क्षेत्रों में जाकर पेट्रोल या डीजल लेना चाहा, लेकिन वहां पर भी भीड़ या फिर पेट्रोल पंप खाली मिले।
4 of 7
strik
- फोटो : Amar Ujala
रविवार रात तक गुम्मट, सतवारी सहित शहर के पांच पेट्रोल पंप पेट्रोल और डीजल से खाली हो गए थे। कुछेक लोगों को दो पहिया वाहन में तेल खत्म होने के कारण धक्का लगाते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
5 of 7
strik
- फोटो : Amar Ujala
स्कूल, कालेज और जॉब पर निकलने वाले भी कुछ लोग बाइक में तेल कम होने के कारण मात्र आफिस तक ही सफर तय कर सके। फिर टीवी चैनल से भी लोग चिपके रहे। जैसे ही हड़ताल समाप्ति के बारे में जानकारी मिली तो लोग अपने घरों से बाहर निकले और वाहनों में तेल भरवा लिया।
विज्ञापन
6 of 7
strik
- फोटो : Amar Ujala
हड़ताल के असर के चलते सड़कें खाली-खाली नजर आई। लेकिन सोमवार शाम होते ही हालात अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य हो गए। दो पहिया वाहन सड़क पर बेधड़क दौड़ते नजर आने लगे थे।