फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कश्मीर की इस खूबसूरती का दीवाना जमाना है, पर्यटकों को लुभा रहे 'शिकारा और परिंदे'

Sat, 30 Nov 2019 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाके में बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। वहीं श्रीनगर की वादियां देश भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। डल झील का नजारा तो देखते ही बन रहा है। पानी में अटखेलियां करते परिंदे लोगों का मन मोह रहे हैं। वहीं बर्फ से ढकी चोटियां लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी और लद्दाख में नवम्बर के महीने में लगातार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी ने घाटी में 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। नवम्बर के महीने में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में उठे महा साइक्लोन के मिलाप के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है।

4 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पड़ा है। नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 और 8 नवंबर को भीषण बर्फबारी हुई। केवल 24 घंटों में 2 फीट से लेकर 4 फीट तक घाटी में बर्फ गिरी।
विज्ञापन

5 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद 11 नवंबर को घाटी में फिर मौसम बदला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला तीन दिनों तक चला।
विज्ञापन

6 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अब एक बार फिर इन पश्चिमी हवाओं ने कश्मीर और लद्दाख का रुख किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से आई हैं और इसका असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ा है।
विज्ञापन

7 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसके कारण प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जबकि ऊपरी इलाकों में सुबह से ही भीषण बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन

8 of 8
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
वहीं आज यानी कि शनिवार को श्रीनगर में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें