जम्मू के एमए स्टेडियम में केटीएम रेसिंग की ओर से बाइकर स्टंट का आयोजन किया गया। इसमें युवा बाइकरों ने स्टंट कर सबको हैरत में डाला। बाइक स्टंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में बाइकर प्रेमी पहुंचे हुए थे। प्रोफेशनल स्टंटमैन बाइकरों में एक युवती भी आकर्षण का केंद्र रही। बाइकर ने चलती बाइक पर युवती के साथ कई स्टंट दिखाए। दर्शकों ने तालियों से बाइकरों की जमकर हौसला आफजाई की। इन स्टंट शो में कई युवा बाइकरों ने हिस्सा लिया।