फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के इस स्कूल में बारिश के दिनों में बच्चे मनाते हैं छुट्टियां, जानिए वजह

Sun, 04 Apr 2021 01:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के खवास शिक्षा जोन के तहत पड़ने वाले बेई नंबल गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल भवन की खस्ता हालत से छात्र और उनके अभिभावक काफी परेशान हैं। स्कूल बिना छत के चल रहा है। दीवारें भी ढह रही हैं। गुस्साए अभिभावकों ने चेतावनी दी कि अगर स्कूल की मरम्मत न की गई तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। नायब सरपंच अरशद हुसैन, मोहम्मद फारूक, अब्दुल रशीद व अन्य ने  बताया कि 4 कमरों के सरकारी मिडिल स्कूल में 40 बच्चे पढ़ते हैं। यहां छह शिक्षक नियुक्त हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के भवन को कई साल पहले बनाया गया था लेकिन मरम्मत के अभाव में यह जर्जर हालत में पहुंच गया। स्कूल की छत न होने से बारिश का पानी कक्षाओं में भर जाता है। बच्चों को छुट्टी करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि पहले ही कोरोना महामारी के दौरान एक साल स्कूल बंद रहे। अब स्कूल की खस्ता हालत से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग भी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। गांव के लोगों ने कहा कि अगर सरकार स्कूल की हालत नहीं सुधार सकती तो बंद कर दे। उन्होंने जल्द ही स्कूल की मरम्मत करवाने की मांग की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पढ़ते हुए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस संबंध में राजोरी के एक शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि नया भवन बनाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है और जैसे ही फंड्स उपलब्ध होगा, निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें