आमतौर पर कश्मीर में हिंसा और सेना के विरोध की तमाम खबरें देखने को मिलती हैं । सेना और प्रदर्शनकारियों की झड़प की तमाम तस्वीरों के पीछे भारतीय सेना का एक ऐसा चेहरा भी है जो देश के बहुत से लोगों को पता न हो । कैसे भारत की सेना कर रही है कश्मीर के बच्चों के सपनों को पूरा देखें तस्वीरों में -
विज्ञापन
2 of 10
kashmir
- फोटो : PTI
शायद लोग ये कम ही जानते हो कि जिस कश्मीर से भारतीय सेना के विरोध की खबरें आती हैं वहां पर भारतीय सेना के स्कूलों में कश्मीरी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने के सपने देखते हैं ।
विज्ञापन
3 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
सेना के आर्मी गुडविल स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों को सरकार और सेना की ओर से शिक्षा के लिए हर जरूरी मदद दी जाती है ।
4 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
सेना के इन गुडविल स्कूलों में न सिर्फ शिक्षा बल्कि कला, साहित्य, खेल और हर उस हुनर की तालीम दी जाती है जिससे जम्मू-कश्मीर के भी बच्चों को भी अपने सपनों को पूरा करने की ताकत मिल सके ।
विज्ञापन
5 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
दरअसल सेना की ओर से 90 के दशक में आतंकवाद से प्रभावित कश्मीर के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की गई थी ।
विज्ञापन
6 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
ऑपरेशन सद्भावना नाम के इस कार्यक्रम में कश्मीर के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और युवा विकास के तमाम कार्यक्रमों को शुरू किया गया था ।
विज्ञापन
7 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
इस कार्यक्रम के शुरू होने के दो दशक के भीतर जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना की मदद से 46 स्कूलों की स्थापना की गई है जिसमें मात्र 440 रूपये की महाना फीस में बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाती है ।
8 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
सेना के इन स्कूलों में बच्चों के लिए बड़ी कक्षाएं, खेल के मैदान, लाइब्रेरी समेत हर जरूरी सुविधा मौजूद है । इन स्कूलों को कश्मीर की आवाम ने इतने दिल से स्वीकार किया है कि इन स्कूलों में आज 15000 से ज्यादा कश्मीरी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं ।
9 of 10
आर्मी गुडविल स्कूल
- फोटो : File Photo
सेना के ये स्कूल जम्मू,कश्मीर और लद्दाख के उन दूरस्थ इलाकों में संचालित हो रहे हैं जहां के बच्चों को शिक्षा के लिए कोई बुनियादी साधन नहीं मिले थे । इन स्कूलों के बच्चों ने पिछले कुछ सालों में आईआईटी, मेडिकल समेत कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है ।