अमेरिका का झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के झंडे को द स्टार्ज एंड स्ट्रिप्स या ओल्ड ग्लोरी कहते हैं। इसमें 13 पट्टियां हैं जो 13 कालोनियों को दर्शाती हैं। ये कालोनिया हैं कनेटिकट, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्यू हैंपशायर, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलीना, पेनिसिलवेनिया, रोड महाद्वीप, दक्षिण कैरोलीना और वर्जीनिया। झंडे में बने 50 सितारे देश के 50 प्रदेशों को दर्शाते हैं। इसके सफेद और लाल रंग का मतलब है मजबूती और वीरता। नीले रंग का मतलब है सतर्कता और न्याय। सफेद का मतलब है पवित्रता और सरलता। ये झंडा 14 जून 1777 में बना था।