फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पर बवाल: राजोरी में उपद्रवियों ने कर्फ्यू में ढील मिलते ही सेना पर किया पथराव

Fri, 16 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
1 of 7
RAjouri - फोटो : PTI
बीफ पर बवाल के बाद बना तनाव कम नहीं हो रहा। शुक्रवार को शहर में कर्फ्यू की पाबंदी के बीच शरारती तत्वों ने सेना पर पथराव कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
RAjouri - फोटो : PTI
कुछ देर के लिए कर्फ्यू में ढील देकर हालात की जांच की जा रही थी, लेकिन, पथराव की घटना से कर्फ्यू को फिर से पूरी सख्ती के साथ लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
RAjouri - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने हिंसा की घटनाओं को लेकर चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

4 of 7
RAjouri - फोटो : Amar Ujala
राजोरी दौरे पर आए सीएपीडी मंत्री जुल्फिकार अली ने स्थानीय लोगों से बैठक के बाद कहा कि शनिवार को कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
RAjouri - फोटो : PTI
मंत्री ने दोनों समुदायों की मांग पर हिंसा से हुए नुकसान के आकलन को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी काम करेगी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का मुआवजा जारी होगा।
विज्ञापन

6 of 7
RAjouri - फोटो : PTI
शुक्रवार सुबह सेना ने कसबे में फ्लैग मार्च किया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। इसी दौरान बेला कालोनी में कुछ शरारती तत्वों ने सैन्य दल पर पथराव कर हालात फिर तनावपूर्ण बना दिए। पास ही स्थित घाटी में तैनात एसएसपी ताहिर भट के घर पर भी पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
RAjouri - फोटो : PTI
पुलिस के अनुसार बीफ मामले में प्रथम दृष्टया जांच में चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। हिंसा भड़काने वाले कुछ और लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी है। कर्फ्यू की सख्त पाबंदियों से स्थानीय जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं दी गई। खासकर पथराव और आगजनी वाले इलाकों में सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों की लगातार गश्त जारी है। अल्पसंख्यक समुदाय की मांग पर मंत्री ने संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें