फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर के दो लाल, अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम

Fri, 14 Aug 2020 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में आसपास के लोग और रिश्तेदार शहीद के घर पहुंचे। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ रोष था।
विज्ञापन

2 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
इस आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवान इश्फाक अहमद और फैयाज अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस की आईआरपी बटालियन-20 में तैनात थे। वहीं घायल जवान मोहम्मद अशरफ की हालात स्थिर बताई जा रही है।

4 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
उधर, सूत्रों का कहना है इस आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।
विज्ञापन

5 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि नौगाम बाईपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियानों और इनमें मिलने वाली सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोते-बिलखते शहीद के परिजन, रिश्तेदार व आसपास के लोग - फोटो : बासित जरगर
इसी के मद्देनजर आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की साजिशें रच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें