फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के सितम से डल झील बनी क्रिकेट की 'बर्फीली पिच', फिर हुई चौकों-छक्कों की बरसात, देखिए तस्वीरें

Thu, 14 Jan 2021 03:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में सर्दी का सितम कुछ ऐसा है कि जलाशय जम चुके हैं। विश्व प्रसिद्ध डल डील का पानी बर्फ की चट्टान बन गया है। एक ओर डल झील के आसपास रहने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं तो वहीं बर्फ की यह चट्टान बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गई।

आगे की स्लाइड में देखिए बर्फ की चट्टान पर क्रिकेट खेलते बच्चों की अद्भत तस्वीरें, साथ ही जानिए मौसम का हाल...
विज्ञापन

2 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में गुरुवार को चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 25 साल का सबसे कम है।
विज्ञापन

3 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से पाइपों में पानी जम गया है। डल झील समेत कई अन्य जलाशय भी जम गए हैं।

4 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में भीषण ठंड है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से -11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से -7.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से -10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से -6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से -10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में पिछले कई दिन से सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। दिन में हल्की धूप के बावजूद ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में इस समय चिल्ले कलां का दौर जारी है। कुल 40 दिन की इस अवधि में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड रहती है।

8 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन तक चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का दौर चलेगा।
 

9 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
  • श्रीनगर -8.4
  • काजीगुंड -10.0
  • पहलगाम -11.1
  • कुपवाड़ा -6.7
  • कोकरनाग -10.3
  • गुलमर्ग -7.0
  • कोनीबल -12.0
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
  • श्रीनगर एयरपोर्ट -8.7
  • अवंतीपोरा -12.6
  • अनंतनाग -10.0
  • बांदीपोरा -4.2
  • शोपियां -12.9
  • पुलवामा -9.8
  • कुलगाम -9.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें