श्रीनगर एनकाउंटर
- फोटो : बासित जरगर
मेजर जनरल एचएस साही ने कहा कि हमारे पास इनपुट थे कि आतंकी क्षेत्र में एक बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर नेशनल हाईवे के पास एक इमारत का घेराव किया गया। साथ ही आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। जैसा कि उनमें से एक ने बाहर आने की कोशिश की, अन्य दो आतंकवादियों ने सेना पर ग्रेनेड फेंके। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किया गया संयुक्त अभियान आज सुबह 11:30 बजे समाप्त हुआ। हमने दूसरे दिन भी आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उन्होंने फायरिंग और ग्रेनेड फेंककर जवाब दिया। इसके बाद सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।