फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाजों ने कुछ ऐसे मार गिराए तीन आतंकी, साथ ही पढ़ें पाक की 5100 नापाक हरकतों के बारे में

Wed, 30 Dec 2020 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के लावापोरा इलाके हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, मुठभेड़ स्थल के पास  पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि मंगलवार को सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकी एक बिल्डिंग के अंदर छिपे हुए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों का खात्मा किया है। वहीं मुठभेड़ स्थल के पास पत्थरबाजी की घटना भी हुई। इस दौरान पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

4 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
मेजर जनरल एचएस साही ने कहा कि हमारे पास इनपुट थे कि आतंकी क्षेत्र में एक बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर नेशनल हाईवे के पास एक इमारत का घेराव किया गया। साथ ही आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। जैसा कि उनमें से एक ने बाहर आने की कोशिश की, अन्य दो आतंकवादियों ने सेना पर ग्रेनेड फेंके। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किया गया संयुक्त अभियान आज सुबह 11:30 बजे समाप्त हुआ। हमने दूसरे दिन भी  आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उन्होंने फायरिंग और ग्रेनेड फेंककर जवाब दिया। इसके बाद सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
साही ने कहा कि रात भर सुरक्षाबलों के खिलाफ जिस तरह के गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया, वह दर्शाता है कि आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कुछ बड़ी योजना बना रहे थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि सीमा पार से लगातार घाटी का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। नियंत्रण रेखा पर इस साल पिछले 18 वर्षों में सबसे ज्यादा 5100 बार संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी में 36 जानें जा चुकी हैं। इनमें 24 जवानों की शहादत भी शामिल है। इस साल 130 घायल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
पाकिस्तान ने इस साल भीषण गोलाबारी की। वर्ष की औसत के हिसाब से रोजाना तकरीबन 14 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जम्मू संभाग में एलओसी पर 15 जवान शहीद हुए हैं। वर्ष 2019 में भारत पाकिस्तान सीमा पर कुल संघर्षविराम उल्लंघन की 3289 घटनाएं हुई थीं। इनमें से 1565 बार संघर्षविराम उल्लंघन अगस्त 2019 के बाद हुआ।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीनगर एनकाउंटर - फोटो : बासित जरगर
इससे पूर्व 2018 में सीजफायर उल्लंघन के कुल 2936 मामले हुए थे। हालांकि वर्ष 2018 में गोलाबारी से 61 जानें गई थीं। वर्ष 2017 से तुलना की जाए तो वर्ष 2020 में पांच गुना ज्यादा बार संघर्षविराम उल्लंघन रिकॉर्ड हुआ है। वर्ष 2017 में 971 घटनाएं हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें