फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से एक पिता बोला- अगले महीने मेरी बेटी की शादी है, खुदा के वास्ते मेरे घर को मत उजाड़ो

Mon, 22 Jun 2020 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
अगले महीने मेरी बेटी की शादी है। हम पर रहम करो। खुदा के लिए बाहर आ जाओ। यह घर मैंने काफी मेहनत से बनाया है। इससे मत उजाड़ो। मेरी जिंदगी भर की जमा पूंजी इस घर को बनाने में लगी। किसी भी पत्थर दिल को पिघला देने वाली ये गुहार एक बेटी के माता-पिता की थी। लेकिन लाचार माता-पिता को पता नहीं था कि वो जिनसे इंसानियत की भीख मांग रहे हैं, असल में वो इंसानियत के ही दुश्मन हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
रविवार को श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे वह एक स्थानीय नागरिक का है। अगले महीने उसकी बेटी की शादी है। उसे जैसे ही पता चला कि आतंकी उसके घर में छिपे हैं और मुठभेड़ चल रही है। वो मुठभेड़ स्थल पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
इस मकान मालिक ने आतंकियों से घर से बाहर निकलने की गुहार लगाई। लेकिन आतंकियों ने उनकी एक न सुनी। वहीं तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने भी सरेंडर करने का मौका दिया था लेकिन वे नहीं माने। परिणामस्वरूप तीनों आतंकी मारे गए।
 

4 of 5
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान सुरक्षाबलों ने उक्त दंपती की बात को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन को इस तरह से अंजाम दिया कि उनके घर को कम से कम नुकसान पहुंचे। ऑपरेशन खत्म होने के बाद उक्त दंपती ने सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने कहा कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों और आसपास के इलाके को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही इलाके के लोगों को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। जिसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें