फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर आतंकी हमलाः घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों की हालत देख भर आईं सबकी आंखें

Fri, 19 Feb 2021 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर आतंकी हमले में घाटी ने अपने दो वीर सपूतों को खो दिया। हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रोते-बिलखते परिजनों को देख सभी की आंखें भर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। इस हमले में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद के शहीद होने की पुष्टि की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आईजी ने बताया कि लश्कर के एक आतंकी ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब जवान एक दुकान के बाहर खड़े थे।

 

4 of 5
घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटी के शहीद सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। सोनवार में हुए हमले में कृष्णा ढाबा का एक कर्मचारी घायल हुआ था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें