कश्मीर घाटी में शादी की 38वीं सालगिरह मनाने की योजना बना रहे दक्षिण अफ्रीका के एक दंपती को घाटी के सुरक्षा हालात के चलते निराशा का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यहां के हालात जल्द सामान्य होंगे। उसके बाद वे यहां का रुख करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
डल झील
- फोटो : अमर उजाला
नील स्टार्म और उनकी पत्नी मेरिल ताजमहल देखने के बाद दो अगस्त को अपनी शादी की सालगिरह मनाने कश्मीर आए थे और उनकी योजना पूरा सप्ताह यहीं रहने की थी। रिटायर्ड सैनिक स्टार्म ने दिल्ली रवाना होने से कुछ मिनट पहले बताया कि हम यहां से निराश होकर लौट रहे हैं। हमारी पहाड़ों पर ट्रैकिंग की योजना थी, लेकिन यह योजना सफल नहीं हो पाई क्योंकि सुरक्षा बलों ने सब कुछ बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार होते ही वे घाटी में फिर से लौटेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
डल झील
- फोटो : अमर उजाला
स्टार्म ने कहा कि हम फिर किसी समय यहां आना चाहेंगे, क्योंकि मेजबान बहुत अच्छे हैं। हमें यह जगह पसंद है और हम बेहतर हालात की जानकारी हासिल करने के लिए मेजबानों से संपर्क रखेंगे ताकि हम बिना किसी रोक-टोक या बहुत ज्यादा पैसा खर्च किए बिना अपनी यात्रा को सुगम बना सकें। स्टार्म ने कहा कि यहां की झीलें और हाउस बोट बेहद सुंदर हैं।
4 of 6
डल झील
- फोटो : अमर उजाला
हमने बीते 20 साल में कई देशों की यात्रा की, लेकिन ऐसी चीज जिंदगी में कभी नहीं देखी। हाउसबोट तो वाकई लाजवाब हैं। स्टार्म ने कहा कि वह पाबंदियों के कारण शहर की झीलों और मुगल गार्डन को छोड़कर कोई और पर्यटन स्थल नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने देश की सेना में सेवाएं दी हैं और मैं जानता हूं कि सुरक्षा बल क्या कर रहे हैं। वे सिर्फ सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डल झील
- फोटो : अमर उजाला
हमें प्यार से रहना चाहिए
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के बाद अधिकतर पर्यटकों ने घाटी से वापसी कर ली। उन्होंने कहा कि यह सब देखकर मुझे दुख हो रहा है कि यह सब अभी भी चल रहा है। बदलाव की जरूरत है और एक दूसरे को परेशान करने के बजाय हमें प्यार से रहना चाहिए।
सब खत्म हो गया: शिकारा चालक
डल झील में शिकारा चलाने वाले गनी ने बताया कि इस सीजन में बहुत से पर्यटक आते हैं। यह सीजन अच्छी आय का सीजन था, लेकिन अब सब खत्म हो गया। हमारी पहचान भी खत्म हो गई।