जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ किस तरह अवाम की सेवा करते हैं इसकी तस्वीर देखकर आप भी गर्व करेंगे। दरअसल नियंत्रण रेखा के पास तैनात जवानों को भारी बर्फबारी के दौरान स्थानीय लोगों ने सहायता मांगी। पता चला कि सुदूर इलाके की रहने वाली महिला गर्भवती थी। उसको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच महिला को अस्पताल ले जाने की चुनौती खड़ी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सेना की मेडिकल टीम तुरंत महिला के गांव घग्गर हिल पहुंची।