कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनामर्ग, जोजीला पास, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें जम्मू और कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।