फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की दरियादिली: गलती से भारतीय सीमा में आई युवती ने कहा- यहां के लोग तो बहुत अच्छे हैं

Mon, 07 Dec 2020 03:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां - फोटो : एएनआई
भारत ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए प्रशंसनीय कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान कायराना हरकतें करता रहता है। इसके बावजूद गलती से भारतीय सीमाक्षेत्र में प्रवेश करने वाली दो पाकिस्तानी लड़कियों के साथ भारत ने बेहद सौम्य व्यवहार किया और उन्हें सुरक्षित वापस भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां - फोटो : ANI
रविवार को सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली पीओके की इन दोनों लड़कियों को पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद दोनों से कड़ी पूछताछ की गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश कर लिया था। 






 

4 of 5
POK girls - फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता और सोमवार को उन्हें पुंछ में चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से वापस उनके देश भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
वापस जाने के बाद एक लड़की ने बताया कि हमने रास्ता भटक गए थे और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। हमें डर था कि सेना के जवान हमें मार देंगे लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छे तरीके से व्यवहार किया। हमने सोचा था कि वे हमें वापस नहीं जाने देंगे लेकिन आज हमें घर भेजा जा रहा है। यहां लोग बहुत अच्छे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें