फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात, श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-जन्नत

Sat, 12 Dec 2020 12:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में रात भर हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। डोडा जिले के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर स्थित जवाहर टनल के दोनों किनारों पर बर्फ की नौ इंच की परत जमा हो गई है। मरोग, मगेरकोट और पंथियाल में बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित हुआ है। यातायात तेजी से बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह सड़क कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है।
 
विज्ञापन

3 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
डोडा जिले के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया जिससे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

4 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
जिला प्रशासन ने परिवारों को रहने के लिए स्थान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन हुआ है।

विज्ञापन

5 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
उधर, दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
किश्तवाड़ जिले के अलग-अलग हिस्सों में तीन से नौ इंच तक बर्फबारी होने की सूचना है।
 
विज्ञापन

7 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

8 of 8
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात - फोटो : बासित जरगर
विभाग के अनुसार 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें