जम्मू-कश्मीर में कटरा धर्म नगरी सहित भवन में बुधवार से शुरू हुई बारिश का क्रम वीरवार को भी जारी रहा। मां वैष्णो भवन, भैरो घाटी और साझी छत्त क्षेत्र में हिमपात है। मौसम बिगड़ने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vaishno devi
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण मां के भक्तों को दिक्कतें जरूर आईं, मगर ताजा हिमपात के कारण वह काफी उत्साहित दिखे। रोपवे और बैटरी कार सेवा दिनभर बहाल रही।
विज्ञापन
3 of 5
vaishno devi
- फोटो : अमर उजाला
ताजा हिमपात के कारण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मुंबई से आए रोहित, रमेश कुमार, बीना, रेखा और प्रीती ने बताया कि हम हर साल दो बार मां के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर दूसरी बार बर्फ गिरते हुए देखने को मिली, जिसका पूरा आनंद उठाया।
4 of 5
vaishno devi
- फोटो : अमर उजाला
भवन से मिली जानकारी अनुसार बारिश और बर्फवारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। वीरवार को दिनभर भारी बारिश और सुबह हल्की बर्फबारी से भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम खराब होने व त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर धुंध रहने के कारण हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। उधर रामनगर के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया है। वहीं, निचले इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रामनगर से मात्र 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुलवंत इलाके में तेज बर्फबारी जारी है। सनद रहे कि पहले हुई बर्फबारी के कारण यह मार्ग सप्ताह भर बंद रहा था, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से यह मार्ग बंद हो गया है। उधर, दूसरे संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं।