फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए कश्मीर को कहते हैं जन्नत, श्रीनगर ने किया बर्फ का श्रृंगार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 28 Nov 2019 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का दृश्य इतना खूबसूरत है जो किसी को भी अपनी ओर खींच लाए। बर्फ से ढकी घरों की छतें एक अद्भुत नजारा पेश कर रही हैं। देश विदेश से आए पर्यटक श्रीनगर की खूबसूरती में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी और लद्दाख में नवम्बर के महीने में लगातार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी ने घाटी में 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। नवम्बर के महीने में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में उठे महा साइक्लोन के मिलाप के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पड़ा है। नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 और 8 नवंबर को भीषण बर्फबारी हुई। केवल 24 घंटों में 2 फीट से लेकर 4 फीट तक घाटी में बर्फ गिरी।

4 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद 11 नवंबर को घाटी में फिर मौसम बदला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला तीन दिनों तक चला। अब एक बार फिर इन पश्चिमी हवाओं ने कश्मीर और लद्दाख का रुख किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से आई हैं और इसका असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
इसके कारण प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में मंगलवार देर रात से बारिश जारी है। बुधवार शाम हल्की बर्फबारी भी हुई। जबकि ऊपरी इलाकों में सुबह से ही भीषण बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। आज यानी कि गुरुवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें