फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज: कश्मीर में बर्फबारी के बीच लोगों की चहल कदमी, वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु भी नजारे देखकर रोमांचित, देखिए तस्वीरें...

Wed, 23 Feb 2022 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा श्रीनगर से हवाई उड़ानें भी बाधित रही। वैष्णो देवी केबल कार भी कुछ समय के लिए ठप रही। 
विज्ञापन
1 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
रामबन में कैफेटेरिया मोड़ और मेहाड़ के बीच करीब आधा दर्जन स्थानों पर पस्सियां गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग दिन भर बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने के कारण सैकड़ों की संख्या में वाहन रामबन और उधमपुर में रोके गए हैं। इनके चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का दिन भर इंतजार करते रहे। खराब मौसम और ठंड के कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधमपुर व रामबन में मौसम का मिजाज मंगलवार रात को ही बदल गया था और बारिश रात से ही शुरू हो गई थी। उधर, वैष्णो देवी परिसर में भी बर्फबारी होने से श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। त्रिकुटा की पहाड़ियों पर लगातार बर्फ गिरने से हवाई सेवा भी प्रभावित रही। इसके अलावा कुछ समय के लिए केवल कार भी बाधित रही। 
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
रात भर जारी बारिश के दौरान ही बुधवार तड़के करीब तीन बजे रामबन में विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरना शुरू हो गई और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के कारण रामबन के करोल, सेरी, बनिहाल व अन्य कई स्थानों पर जम्मू जाने वाले वाहन फंस गए। वहीं राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद उधमपुर मे रोके गए वाहनों की कतार भी बढ़ती चली गई। उधमपुर में यात्री वाहनों को जखैनी इलाके में रोका गया है, जबकि ट्रकों को जखैनी के साथ रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई स्थानों पर रोका गया। रामबन में करीब 50 वाहन विभिन्न स्थानों पर रोके गए हैं।

4 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
दिन भर चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद राजमार्ग से पस्सियां हटाने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन घंटो मशक्कत करने के बाद राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली। रुक रुक कर जारी बारिश के कारण यात्री बहुत ज्यादा परेशान हुए।
विज्ञापन

5 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
शाम तक राजमार्ग के न खुलने पर कई यात्री वाहन उधमपुर से जम्मू की तरफ वापस लौट गए। वहीं ट्रकों के चालक दिन भर परेशान रहे। चालकों का कहना है कि उनको पीने के पानी और शौचालय की सुविधा न होने के कारण सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी ताजा बर्फबारी के बाद लगातार तेज बारिश होती रही जबकि नत्थाटाॅप, जुगधार, देराटाप, लद्दाधार, सियोजधार पर ताजा बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी था। मंगलवार से बुधवार तक गरज के साथ तेज बारिश होती रही जिससे नदी नालों के जलस्तर में भारी बढोतरी हो गई थी। नालियों का पानी भी सड़कों पर बह रहा था जिससे सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बिजली,पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। कई क्षेत्रों की सम्पर्क सड़कें भी बंद हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ कर रह गई हैं। जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों लोरन,डन्ना,सिब,सावजियां,गगड़ियां,उढ़ीपुरा,डोगरेया जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें