कटड़ा धर्म नगरी सहित भवन में सुबह से हो रही बारिश के साथ भवन सहित भैरो घाटी व सांझीछत मार्ग तक एक बार फिर हल्की बर्फबारी हुई। भवन पर लगातार बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। इससे देश के कोने-कोने से दर्शन को आए यात्रियों को दिक्कतें तो जरूर आ रही हैं लेकिन बर्फ की वजह से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।