बर्फबारी से महीनों लगातार ठप रहने वाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे 1डी इस बार तीन महीने के बाद ही खुलने जा रहा है। जोजिला पास के पास कम बर्फबारी के चलते ऐसा मुमकिन होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करते बीआरओ के कर्मचारी
- फोटो : Getty Images
बीआरओ की टीम ने 20 मार्च तक नेशनल हाईवे 1डी के खुलने का अनुमान जताया है। इस वर्ष बर्फबारी कम हुई है जिसकी वजह से 434 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर यातायात को जल्द बहाल करना मुमकिन हो सकेगा।
विज्ञापन
3 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करता बीआरओ
- फोटो : Getty Images
कारगिल से मीनामार्ग तक चल रहे बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे लदाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल कारगिल के चीफ एक्जीक्यूटिव आगा सैयद अब्बास ने बताया कि पहली दफा तीन महीने बाद ही हाईवे खुलने जा रहा है।
4 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करता बीआरओ
- फोटो : Getty Images
अब्बास को बीआरओ अधिकारियों ने सड़क बहाली के कार्य की मुकम्मल जानकारी दी। प्रोजेक्ट विजयक के आफिसर इन कमांड मेजर सुमित शिंदे ने बताया बीआरओ की टीम लगातार सड़क यातायात बहाली के काम में जुटी हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करता बीआरओ
- फोटो : Getty Images
बीस मार्च तक मार्ग खोलने का काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने के लिए 4 डोजर, 2 स्नो कटर लगातार लगाए गए हैं। एक डोजर और एक स्नो कटर मशीन को स्टैंड बाई पर रखा गया है।
विज्ञापन
6 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करता बीआरओ
- फोटो : Getty Images
सेना के बीस जवान, तीस स्थानीय श्रमिकों के अलावा बीआरओ का अमला मशक्कत में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
लेह-श्रीनगर हाइवे को साफ करता बीआरओ
- फोटो : Getty Images
आपात स्थिति के लिए डाक्टर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को एंबुलेंस सहित तैनात किया गया है। वहीं चीफ एक्जीक्यूटिव के समक्ष स्थानीय श्रमिकों ने वेतन न बढ़ाए जाने की शिकायत की।