फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी, इन दुकानों पर है उपलब्ध

Fri, 17 Sep 2021 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
शरद नवरात्र और दिवाली से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया है। गुरुवार को श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड की 68वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान इसे जारी किया। बोर्ड ने 20 ग्राम चांदी का स्मारिका सिक्का जारी करने से पहले 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम सोने और चांदी के सिक्के विकसित किए थे। ये सिक्के भवन, जम्मू हवाई अड्डे, कटड़ा और वैष्णवी धाम जम्मू में स्मारिका की दुकानों पर उपलब्ध हैं।

बैठक में उप-राज्यपाल ने एसजीसी कटड़ा स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का ई-उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य लोगों तक पुस्तकों की पहुंच आसान बनाना था। बोर्ड की ओर से जारी निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरन उप-राज्यपाल ने अधिकारियों से अलगे वर्ष अगस्त तक दुर्गा भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा। वहीं कटड़ा शहर में शंकरचार्य मंदिर के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : सोशल मीडिया
बैठक के दौरान, बोर्ड ने एसएमवीडी चैरिटेबल सोसायटी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान सहायता को मंजूरी दी।
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड ने वार्षिक हरित योजना 2020-2021 की कार्य योजना की समीक्षा की और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। 

 

4 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड ने कटड़ा से भवन और आसपास के क्षेत्रों में भूमिगत केबल बिछाने की परियोजना की स्थिति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीईओ एसएमवीडीएसबी ने उप-राज्यपाल को विभिन्न कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें