फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू नगर कीर्तन: भाईचारे के संदेश के साथ निकली गुरु की पालकी, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Thu, 03 Jan 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। रंग बिरंगे फूलों से सजी गुरु की पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों ने गुरुओं के बलिदान और पवित्र संदेश को बयां कर संगत को निहाल किया। विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने बैंड की धुन से माहौल को उत्साहित बना दिया। धर्म प्रचारकों ने कहा कि गुरु ने इंसानियत के खातिर अपना बलिदान देकर कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। नगर कीर्तन के लिए ट्रैफिक के नियमित मार्ग में बदलाव कर वैकल्पिक रूटों से यातायात को छोड़ा गया था। शाम को गुरुद्वारों में आतिशबाजी का भी दौर रहा।   

 
विज्ञापन

3 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सुबह 10 बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब श्री नानक देव सिंह चांद नगर से निकालाया गया। इसके बाद यह डोगरा चौक, बिक्रम चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क गांधीनगर, गोल मार्केट, शिवा चौक, खालसा चौक से होते हुए देर शाम पांच बजे गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर में संपन्न हुआ। दिन भर चले नगर कीर्तन में धर्म प्रचारकों ने गुरु की वाणी से संगत को जोड़ा।

 

4 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में सबसे आगे ऊंट पर नगाड़ों के साथ गुरु के पवित्र संदेश बताया गया। इसके साथ स्कूली बच्चों की टोलियों ने बैंड की धुन सुनाई। दिन भर चले कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। फूलों की सजावट से सजी गुरु की पवित्र पालकी के दर्शन कर शीश झुकाने के लिए संगत आतुर दिखी। गुरु पालकी के आगे सेवक नंगे पांव और हाथों में झाडू़ लिए मार्ग को साफ करते दिखे।  

 
विज्ञापन

5 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
बुलेट बाइक पर सवार युवक रहे आर्कषण का केंद्र
नगर कीर्तन में सिख मोटर क्लब इंडिया आकर्षण का केंद्र रहा। गुरु की पालकी के आगे बुलेट बाइक पर सवार युवाओं की टोलियों ने गुरु संदेश दिया। बाइक पर धार्मिक झंडा लगाकर युवाओं ने गुरु की पवित्र पालकी की अगुवाई की।

 
विज्ञापन

6 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में कैद किए हैरतअंगेज दृश्य
नगर कीर्तन में सिख युवाओं ने हैरतअंगेज करतब से सबका ध्यान खिंचा। युवाओं ने तलवार बाजी, गतका के साथ मुंह से आग के गोले निकाले। इन दृश्यों को लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sikh - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह लगे स्टाल
नगर कीर्तन के पूरे मार्ग पर जगह-जगह खानी पीने के स्टाल लगे थे। गुरु के कीर्तन में शामिल होने वाले संगत की सेवा के लिए ज्यूल चौक से लेकर नानक नगर तक जगह-जगह पर स्टाल लगे थे। पीने के पानी से खाने का सामन स्टाल में निशुल्क बांटा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें