फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पांचवें दिन भी पुंछ में दागे गोले, तस्वीरों में देखिए लोगों में दहशत

Thu, 03 Jan 2019 09:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ceasefire voilation - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए वीरवार को लगातार पांचवें दिन भी जिले के करमाड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों के घरों और दुकानों को निशाना बनाया।

 
विज्ञापन

2 of 5
ceasefire voilation - फोटो : अमर उजाला
इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पाकिस्तानी सेना दिन भर रुक-रुक सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों पर यूनिवर्सल और हैवी मशीनगनों से गोलाबारी करती रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ceasefire voilation - फोटो : अमर उजाला
गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच ने अपनी चौकियों बकरी मेन और बकरी एक से गोलाबारी की। सेना की 15 मराठालाई की चौकियों चीता, नेवला और सुसर के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। करमाड़ा गांव में बेकरी की दुकान चलाने वाले मकबूल हुसैन की दुकान के अंदर तीन गोलियां लगीं। एक गोली काउंटर, दूसरी दीवार और तीसरी फर्श पर लगी।

4 of 5
ceasefire voilation - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गांव के मोहम्मद शौकत के घर की छत पर रखी पानी की टंकी में एक गोली लगी, जिससे पानी की टंकी टूट गई। दूसरी गोली उनकी पशुशाला की दीवार में लगी। ग्रामीणों का कहना था कि पाकिस्तान की तरफ से कभी भी गोलाबारी शुरू कर दी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ceasefire voilation - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना उनके घरों, दुकानों और घर की छत पर रखी पानी की टंकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी करती है। इससे ग्रामीणों को जान जाने का खतरा बना हुआ है। मकबूल हुसैन ने बताया कि बुधवार की शाम को भी पाकिस्तान सेना ने करमाड़ा में लोगों के घरों और दुकानों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें