- 12 जून को अनंतनाग हमले में शहीद होने वालों की संख्या छह हुई
- उपचार के लिए श्रीनगर से दिल्ली एम्स ले जाया गया था
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का रविवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके साथ ही हमले में पांच सीआरपीएफ जवानों सहित शहीद होने वालों की संख्या छह हो गई है।