फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehla Rashid News: पिता के आरोपों पर शेहला रशीद का पलटवार, बोलीं- उनको मेरे बारे में कोई ज्ञान नहीं, गूगल सर्च कर लेते

Thu, 03 Dec 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शेहरा रशीद
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) की पूर्व सदस्य रहीं शेहला रशीद के पिता द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शेहला ने कहा कि उनके पिता को अपनी बेटी के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जो कुछ भी उन्होंने कहा वो गलत था, अगर वे गूगल सर्च ही कर लेते तो कुछ सही ज्ञान मिल जाता। शेहला के अनुसार उनके पिता ने उनकी मां और बहन पर बहुत जुल्म किया है जो वो सहते रहे, लेकिन अब डटकर मुकाबला करने का वक्त आ गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
shehla rashid - फोटो : अमर उजाला
शेहला रशीद ने कहा कि मेरी बहन और मुझे मां ने पाला है। मेरे पिता कभी भी हमारे साथ खड़े नहीं थे, न भावनात्मक न आर्थिक रूप से। उन्हें तो यह तक नहीं पता था कि मैं किस कक्षा में हूं। इस बात से साफ होता है कि उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि शेहला 2017 में सोशियोलॉजी के आखिरी सेमिस्टर में थी। अगर वह गूगल सर्च ही कर लेते तो उन्हें सही जानकारी मिल जाती।
विज्ञापन

3 of 5
shehla rashid - फोटो : अमर उजाला
शेहला के पिता ने आरोप में यह भी कहा कि वह तीन एनजीओ चलाती है, इस पर शेहला ने कहा कि जो लोग मेरे बारे में जानते हैं उनको पता है कि मेरा किसी भी एनजीओ से संबंध नहीं है।

4 of 5
शेहला राशिद - फोटो : ani
बैंक खाते की जांच को लेकर शेहला ने कहा कि मेरे पिता को मेरा अकाउंट नंबर तक नहीं पता है क्योंकि आज तक उन्होंने एक धेला भी खाते में नहीं भेजा। जहां तक वे मुझे 2017 में मिलने की बात करते हैं वो भी बेबुनियाद है। जबकि सच्चाई यह है कि 2017 में मैं बीमार थी और मेरी बहन ने पिता से गुहार लगाई कि मुझसे मिल लें लेकिन वे नहीं मिले। उसके बाद से मेरी बहन ने भी पिता से बात करना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेहला रशीद
शेहला के अनुसार यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है हमारे ऊपर दबाव डालने का, ताकि हमारे द्वारा उन पर लगाए गए घरेलू हिंसा के मामले वापस करवा सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें