फिरोज पीरजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
जेकेपीएम के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पीरजादा ने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के इस विवाद में मेरा नाम घसीटा गया है। शेहला के पिता अगर अपने बयान को वापस नहीं लेते तो उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह जेकेपी, एनआईए, सीबीआई, ईडी आदि एजेंसियां अगर मुझे जांच के लिए बुलाती हैं वह सहयोग करेंगे। वह शेहला के पिता से कभी मिले हैं और न ही उनसे कभी कोई बात हुई है। आज तक कभी जहूर वटाली से न तो मिले हैं और न ही उनके बारे में सुना है। जेकेपीएम में शाह फैसल के नाम और उनके आईएएस टैग को देख कर शामिल हुए थे।