फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड इतनी कि खून जम जाएः लेह और कारगिल में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में भी जनजीवन प्रभावित

Thu, 05 Dec 2019 02:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला, फाइल
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान माइनस दस डिग्री से नीचे चल रहा है। घाटी के भी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जाने से जनजीवन प्रभावित है। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने के बावजूद गिरते से पारे से कोई राहत नहीं मिल पाई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि गत दिनों के मुकाबले इसमें सुधार आया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

4 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें