फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आतंकियों का सफाया: पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की पूरी कहानी और तस्वीरों में देखें जवानों का जोश

Wed, 13 Oct 2021 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकियों के खात्मे के बाद शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में चार मुठभेड़ों के दौरान सात आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में दो मुठभेड़ में द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के तीन समेत पांच दहशतगर्दों का सफाया कर दिया। मारा गया टीआरएफ का एक आतंकी श्रीनगर में गैर कश्मीरी गोलगप्पे वाले की हत्या में शामिल था। इन आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं सोमवार को बांदीपोरा और अनंतनाग में अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

पुलिस ने बताया कि जिले के तुलरान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार देर शाम घेराबंदी कर अभियान चलाया। पूरी रात इलाके की घेराबंदी रही। इस दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन वे नहीं माने। मंगलवार की सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया और घर में छिपे टीआरएफ के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन

2 of 5
आतंकियों के खात्मे के बाद शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक की शिनाख्त गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है। वह पांच अक्तूबर को गोलगप्पे वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या में शामिल था। इस मुठभेड़ के कुछ घंटे बाद फेरीपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों के खात्मे के बाद शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
शिकंजा कसता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

4 of 5
आतंकियों के खात्मे के बाद शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
अभियान में टीआरएफ के चार आतंकी ढेर
सोमवार को अनंतनाग में एक दहशतगर्द मारा गया था। बांदीपोरा में मुठभेड़ में सूमो बस स्टैंड अध्यक्ष मोहम्मद शफी लोन की पांच अक्तूबर को हुई हत्या में शामिल टीआरएफ आतंकी इम्तियाज अहमद डार को मार गिराया गया था। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में टीआरएफ को तगड़ा झटका लगा है। मारे गए सात आतंकियों में से उस संगठन से जुड़े चार आतंकी थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकियों के खात्मे के बाद शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
पुलिस ने 5 अक्तूबर को कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी माखन लाल बिंदरू समेत तीन लोगों की हत्या में से दो का बदला ले लिया है। गोलगप्पे वाले और बांदीपोरा में सूमो टैक्सी स्टैंड अध्यक्ष की हत्या में शामिल आतंकी को मार गिराया है। पुलिस ने कहा है कि घाटी में लक्षित हत्या के चार में से दो मामले को सुलझा लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें