श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सेवा स्थापित कर दी है। (अमरनाथ गुफा के पास की हसीन वादियां)
विज्ञापन
अमरनाथ की ये सात तस्वीरें अब तक नहीं देखी होंगी आपने
2 of 7
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी के अनुसार 19 से 30 जून तक हेल्पलाइन सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेगी। एक जुलाई से कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सेवा चौबीस घंटे काम करने लगेगी और यात्रा की समाप्ति तक यह चलेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ की ये सात तस्वीरें अब तक नहीं देखी होंगी आपने
3 of 7
मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिपाठी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति श्री अमरनाथ यात्रा से संबंधित जानकारी हासिल करने या सहायता के लिए 0194-2501679 और 946922210 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है। त्रिपाठी के अनुसार यात्रा संबंधित सूचना के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से भी श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं।
अमरनाथ की ये सात तस्वीरें अब तक नहीं देखी होंगी आपने
4 of 7
बिना परमिट के यात्रा नहीं करने अपील करते हुए उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रहेगा। यात्रा परमिट वाले यात्री को ही आधार शिविर से आगे यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
अमरनाथ की ये सात तस्वीरें अब तक नहीं देखी होंगी आपने
5 of 7
उन्होंने सभी यात्रियों से पंजीकरण और यात्रा परमिट से संबंधित सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूरी करने के लिए कहा है। 13 से कम आयु के बच्चे और 75 साल आयु वर्ग से ज्यादा के बुजुर्गों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यात्रियों को गर्म कपड़े और अन्य सभी जरूरी सामान साथ रखने को कहा है ताकि पांच डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना किया जा सके।
विज्ञापन
अमरनाथ की ये सात तस्वीरें अब तक नहीं देखी होंगी आपने
6 of 7
उनका कहना है कि महिला यात्रियों के लिए साड़ी यात्रा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने यात्रा पर आने के इच्छुक यात्रियों से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं और गहरी श्वास से जुड़े व्यायाम और योग को करें। (अमरनाथ गुफा ताजा तस्वीर)