कश्मीरी युवाओं के मन में अलगाववादियों के दोहरे रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उन्हें हकीकत समझ में आने लगी है। यही वजह कि आतंकी संगठन और अलगाववादी अब युवाओं से ज्यादा कच्ची उम्र के किशोरों को बरगला रहे हैं। जो अलगाववादी घाटी के युवाओं में उन्माद पैदा करने के लिए तरह-तरह की दलीलें देते हैं, उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को इन सबसे बिलकुल अलग और मह़फूज रखा है।
विज्ञापन
2 of 5
सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : PTI
कश्मीर में अलगवाद का सबसे बड़ा चेहरा सैयद अली शाह गिलानी को माना जाता है। गिलानी ने कैरियर की शुरुआत जमात-ए-इस्लामी कश्मीर से थी। बाद में खुद की पार्टी तहरीक-ए- हुर्रियत का गठन किया। गिलानी का बड़ा बेटा नईम और बड़ी बेटी पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहते हैं। दोनों ही पेशे से डाक्टर हैं। जबकि छोटा बेटा दिल्ली के मालवीय नगर में रहता है। जहां पर गिलानी सर्दियों के समय लगभग तीन माह का समय बिताते हैं। गिलानी का पोता एक भारतीय प्राइवेट एयरलाइन में क्रू मेंबर है। छोटी बेटी फरह्त जेद्दाह में रहती है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Getty Images
अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की चीफ आसिया अंद्राबी जमीयत उल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर आशिक हुसैन फक्तू उर्फ मोहम्मद कासिम की पत्नी है। फक्तू को मानवाधिकार कार्यकर्ता एचएन वांचू की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा मिली है। वह 22 साल से श्रीनगर जेल में है। अंद्राबी और उसके पति को गिलानी गुट का समर्थक माना जाता है। लेकिन दुख्तरन-ए-मिल्लत हुर्रियत का हिस्सा नहीं है। आसिया के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद बिन कासिम मलेशिया में आसिया की बड़ी बहन के साथ रहकर बैचलर ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का कोर्स कर रहा है। छोटा बेटा श्रीनगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में अपनी पढ़ाई कर रहा है। असिया के अधिकतर रिश्तेदार साऊदी अरब, मलेशिया और इंग्लैड में रहते हैं।
4 of 5
- फोटो : PTI
अवामी एक्शन कमेटी के नेता मीरवाइज उमर फारूक को हुर्रियत कांफ्रेस के उदारवादी धड़े का नेता माना जाता है। मीरवाइज की छवि एक कश्मीरी धार्मिक मुस्लिम नेता की है। मीरवाइज की बहन राबिया फारूक अमेरिका में डाक्टर हैं। मीरवाइज ने अमेरिकी मूल की मुस्लिम शीबा मसूदी से शादी की है।
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक की आस्था पाकिस्तान से शुरू से ही जुड़ी हुई है। यासीन के पिता सरकारी बस के ड्राइवर थे। यासीन ने पाकिस्तानी लड़की मुशहाला हुसैन मलिक से निकाह किया है। मुशहाला न्यूड पेंटिंग्स की जानीमानी चित्रकार हैं । मुशहाला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएट हैं। उनके पिता एमए हुसैन पाकिस्तान के जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं। मां रेहाना पाकिस्तान मुस्लिम लीग के महिला विंग की प्रेसिडेंट हैं।