फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, हिंसा से बेहाल कश्मीर घाटी का हाल

Sun, 10 Jul 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
घाटी के हालात लगातार दूसरे दिन भी बेकाबू रहे। रविवार को हुई हिंसा में छह और लोगों की जान चली गई। इनमें एक पुलिस का जवान भी शामिल है। मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : PTI
घाटी के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू है। अन्य इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। दक्षिण कश्मीर के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। अमरनाथ यात्रा बंद है। पुलिस का कहना है कि कई स्थानों पर आतंकी भीड़ का हिस्सा बनकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : PTI
शाम को पुलवामा जिले के एसएसपी पर उनके ऑफिस के बाहर आतंकियों ने हमला कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। आतंकियों ने एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा को निशाना बनाकर फायरिंग की। 

4 of 6
- फोटो : PTI
इसी दौरान ग्रेनेड भी फेंका गया जो एस्कार्ट गाड़ी पर लगा। इसमें तीन जवान घायल हो गए। पुलवामा जिले में ही मुरन चौक पर तैनात सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर दो ग्रेनेड फेंके। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : PTI
एक ग्रेनेड फट नहीं पाया। एक जवान जख्मी हो गया। कश्मीर में रेल सेवाएं ठप हैं। त्राल इलाके में बीती रात आतंकियों ने एक हेड कांस्टेबल के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : PTI
श्रीनगर जाने वाले दूसरे मार्ग मुगल रोड को भी बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की विशेष बैठक में पूरी स्थिति की समीक्षा की गई। हालात सामान्य बनाने में हुर्रियत सहित सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें